हरियाणा

केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल ने माथे से लगाई निंदाना की मिट्टी, बोले- “जन्मभूमि को नमन”

समाचार क्यारी (हरियाणा, रोहतक)
केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल ने निंदाना की मिट्टी को माथे लगाया…

गजेंद्र फौगाट ने भेंट की निंदाना रज…!

मनोहर बोले अपनी जन्मभूमि को नमन करता हूँ..

समाचार क्यारी ,हिमांशु शर्मा,

रोहतक:-

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने निंदाना गांव की पावन मिट्टी को माथे से लगाकर अपनी जन्मभूमि को नमन किया।बतौर हरियाणा कला परिषद के निदेशक व मुख्यमंत्री के ओएसडी गजेंद्र फौगाट ने उन्हें निंदाना की रज भेंट की…

मनोहरलाल ने भावुक होते हुए कहा कि “मैं अपनी जन्मभूमि निंदाना को नमन करता हूँ। इस मिट्टी ने मुझे संस्कार, संघर्ष और समाज सेवा की प्रेरणा दी है।”उन्होंने कहा कि बाल्यकाल से ही इस माटी में खेलने का अवसर मिला और इसी माटी ने गांव देहात की सरलता को मेरे व्यक्तित्व का अभिन्न अंग बनाया ।मनोहरलाल बोले कि आज पुनः बचपन की स्मृतियों के सफर पे चला गया

गजेंद्र फौगाट ने इस मौके पर कहा कि अपने प्रिय नेता मनोहरलाल को उनके ग्रामवासी अपना गौरव और प्रेरणा का प्रतीक मानते हैं है। उन्होंने कहा कि मनोहरलाल का अपनी जन्मभूमि के प्रति यह सम्मान युवाओं के लिए भी प्रेरणादायी संदेश है।

इस मौके पर जानकारी देते हुए फौगाट ने उन्हें बताया कि इतिहास में पहली बार जीवंत व्यक्तित्व पर सांग भी प्रस्तुत हुआ । हरियाणा कला परिषद के कलाकारों धर्मेंद्र सांगी,नरेन, सोनू कुंडू,प्रदीप की टीम ने सांग मनोहरलाल प्रस्तुत किया

Back to top button