हरियाणा

*डीएमसी अभिनव सिवाच ने बहादुरगढ़ में विकास कार्यों का किया निरीक्षण*

वार्ड 3, वार्ड 24 और दिल्ली-रोहतक रोड पर डिवाइडर कार्यों की गुणवत्ता जांची, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश*

*डीएमसी अभिनव सिवाच ने बहादुरगढ़ में विकास कार्यों का किया निरीक्षण*

— *वार्ड 3, वार्ड 24 और दिल्ली-रोहतक रोड पर डिवाइडर कार्यों की गुणवत्ता जांची, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश*

*बहादुरगढ़ , समाचार क्यारी, सुनील कुमार/रवि कुमार:-

नगर परिषद बहादुरगढ़ द्वारा शहर में कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का डीएमसी अभिनव सिवाच ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वार्ड नंबर 3 और वार्ड नंबर 24 में किए गए विकास कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया।
डीएमसी अभिनव सिवाच ने संबंधित अधिकारियों से कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए विकास कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।
निरीक्षण के दौरान डीएमसी ने दिल्ली-रोहतक रोड पर मेट्रो के नीचे डिवाइडर में किए गए सौंदर्यीकरण एवं अन्य विकास कार्यों को भी चेक किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा।
डीएमसी अभिनव सिवाच ने कहा कि शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से नगर परिषद द्वारा विभिन्न परियोजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है तथा सभी कार्यों की समय-समय पर जांच की जा रही है, ताकि जनता को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं मिल सकें। इस मौके पर नगर परिषद से ईओ संजय रोहिल्ला और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

*फोटो। वार्ड में जाकर विकास कार्यों की जांच करते हुए डीएमसी अभिनव सिवाच।*

Back to top button