राज्यहरियाणा

समस्याओं से घिरे सीनियर सिटीजंस ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

'जीवित सीनियर सिटीजंस की वृद्धावस्था पेंशनें न काटी जाएं,काटी गई पेंशनें तुरंत बहाल की जाएं'

  1. समस्याओं से घिरे सीनियर सिटीजंस ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत सीनियर सिटीजंस का कुशलक्षेम जानने पहुंचे लोक सेवा मंच के पदाधिकारी

‘जीवित सीनियर सिटीजंस की वृद्धावस्था पेंशनें न काटी जाएं,काटी गई पेंशनें तुरंत बहाल की जाएं’

सामाजिक तौर पर कठिन हालातों से गुजर रहे सीनियर सिटीजंस,राहत देना जरूरी : अशोक प्रधान

रेवाड़ी । जनहित में जारी ‘मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान’ के तहत सीनियर सिटीजंस के सामाजिक हालात जानने के लिए राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच के पदाधिकारियों ने स्थानीय सेक्टर-1 स्थित नेहरू पार्क में बैठक की। बैठक में सीनियर सिटीजंस ने अपनी ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया तथा समस्याओं के तुरंत समाधान के लिए सरकार से जोरदार गुहार की ।
इस मौके पर राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच सहित कोर कमेटी के सदस्यों महेश कौशिक ,बीके राम सिंह आदि ने सीनियर सिटीजंस से कुशलक्षेम पूछा । सीनियर सिटीजंस ने बताया कि वृद्धावस्था में शारीरिक एवं आर्थिक कमजोरी के कारण वे सरकार और समाज पर अधिक निर्भर हो गए हैं । उन्हें मेडिकल सुविधाओं और देखरेख की बहुत आवश्यकता है । मंच के मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के माध्यम से उन्हें सरकार से राहत मिलने का पूरा भरोसा है ।
सीनियर सिटीजंस ने आगे कहा कि लोक सेवा मंच ने देश- प्रदेश के हर जिले में डेडिकेटिड सीनियर सिटीजंस रेजिडेंशियल सेक्टर, फ्री ओल्डएज होम , इमरजेंसी में सहायता के लिए सीनियर सिटीजंस हेल्पलाइन तुरंत शुरू करने, मेडिकल जांच व इलाज नि:शुल्क उपलब्ध कराने तथा ट्रेन -बस व हवाई यात्रा किरायों में 70 फ़ीसदी की छूट, कार्यालयों- न्यायालयों में सीनियर सिटीजन प्रोटोकॉल तत्काल लागू करने , हर सीनियर सिटीजन को पेंशन पाने का मौलिक अधिकार देने सहित प्रत्येक गांव में व शहर के हर वार्ड- सेक्टर में सीनियर सिटीजंस क्लब खोलने आदि की जो मांगें उठाईं। जा रही हैं,वे पूर्णतया जायज हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकारों को व्यापक जनहित में इन पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए । उन्होंने मांग उठाई कि इन दिनों अनेक जीवित सीनियर सिटीजंस गलत तरीके से अपनी वृद्धावस्था पेंशनें काटे जाने से बहुत निराश,परेशान हैं जिनकी पेंशनों को जनहित में तुरंत बहाल किया जाना चाहिए । उन्होंने कहा कि 3 वर्ष या अधिक समय के बाद किसी भी जीवित सीनियर सिटीजन की वृद्धावस्था पेंशन काटा जाना वैसे भी अमानवीय,नाजायज तथा नियम विरुद्ध है ।
राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक अशोक प्रधान ने कहा कि सीनियर सिटीजंस के सामाजिक हालात सुखद नहीं हैं । देश- प्रदेश की सरकारों को संवेदनशील ढंग से वर्तमान कठिन हालातों में सुधार लाकर सीनियर सिटीजंस का जीवन खुशहाल बनाना चाहिए। । इस मसले को लेकर प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री, केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री, मुख्यमंत्री व पीएम मोदीजी को पत्र लिखे जाएंगे । मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान को लोगों का जोरदार समर्थन मिल रहा है । सीनियर सिटीजंस रामचंद्र अग्घी, के.के. बंसीवाल ,पुरुषोत्तम दास आदि ने उम्मीद जताई कि देश प्रदेश की सरकारें लोक सेवा मंच के माध्यम से उठाई जा रही उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक अवश्य विचार करेगी ।

Back to top button