हरियाणा

पंचकूला नगर निगम फंड घोटाला: IAS अधिकारी राम कुमार सिंह गिरफ्तार, CBI की बड़ी कार्रवाई

नगर निगम फंड घोटाले में IAS अधिकारी आर.के सिंह गिरफ्तार

 

नगर निगम फंड घोटाले में पकड़े गए IAS अधिकारी राम कुमार सिंह, CBI ने किया गिरफ्तार

समाचार क्यारी ,पंचकूला ,हिमांशु शर्मा :-

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम फंड घोटाले में IAS अधिकारी राम कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है. केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी हुई है. उन पर नगर निगम पंचकूला के सरकारी धन के दुरुपयोग और गबन का आरोप लगा है.

पंचकूला: हरियाणा के चर्चित पंचकूला नगर निगम फंड घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए IAS अधिकारी राम कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. राम कुमार सिंह पंचकूला नगर निगम के तत्कालीन आयुक्त रह चुके हैं. उन पर नगर निगम के सरकारी धन के दुरुपयोग और गबन का आरोप है.
नगर निगम फंड घोटाले में पकड़े गए IAS अधिकारी, CBI ने किया गिरफ्तार
IAS अधिकारी राम कुमार सिंह.
CBI की जांच में सामने आया है कि नगर निगम पंचकूला का एक बैंक खाता सेक्टर-32 स्थित IDFC फर्स्ट बैंक शाखा में हरियाणा सरकार के वित्त विभाग के निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन किए बिना खोला गया था. जांच एजेंसी का आरोप है कि इस खाते के जरिए सरकारी धन के लेन-देन में गंभीर अनियमितताएं की गईं.
जांच के दौरान यह भी पता चला कि बैंक खाते से जुड़े कई दस्तावेज ऐसे तरीके से तैयार किए गए थे, जिससे बाद में होने वाले कथित फर्जी लेन-देन और वित्तीय गड़बड़ियों को छिपाया जा सके. CBI का मानना है कि सरकारी धन के इस्तेमाल में नियमों की अनदेखी की गई और वित्तीय प्रक्रियाओं का उल्लंघन हुआ. 

Back to top button