हरियाणा

झज्जर जिले में 24 घंटे में बहादुरगढ़ में सबसे ज्यादा 78.6 मिमी बारिश

मौसम का बदला मिजाज, बहादुरगढ़ में झमाझम बारिश

 

झज्जर जिले में 24 घंटे में बहादुरगढ़ में सबसे ज्यादा 78.6 मिमी बारिश

समाचार क्यारी ,संजय शर्मा, सुनील कुमार,
झज्जर,। जिले में पिछले 24 घंटे (8 जुलाई सुबह 8:00 बजे से 9 जुलाई सुबह 8:00 बजे तक) हुई वर्षा के आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक बारिश बहादुरगढ़ तहसील में दर्ज की गई। यहां 78.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि अन्य तहसीलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

जिला प्रशासन द्वारा जारी वर्षा रिपोर्ट के अनुसार झज्जर तहसील में 17.6 मिमी, मातनहेल में 10.4 मिमी, जबकि बादली, बेरी और साल्हावास तहसीलों में 10-10 मिमी बारिश दर्ज की गई।

बारिश के बाद बहादुरगढ़ के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली, जबकि जिले के अन्य हिस्सों में मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी जिले में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है!

Back to top button