
डा. अर्चना गुप्ता के प्रदेशाध्यक्ष बनने से पार्टी संगठन को मिलेगी नई मजबूती : पूर्व विधायक नरेश कौशिक
पूर्व विधायक कौशिक ने कार्यालय पर बांटी जलेबी
डा. अर्चना गुप्ता के प्रदेशाध्यक्ष बनने से पार्टी संगठन को मिलेगी नई मजबूती : पूर्व विधायक नरेश कौशिक
पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता को दी बधाई, पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कार्यालय पर बांटी जलेबी
बहादुरगढ़, समाचार क्यारी, सुनील कुमार/रवि कुमार :-
हरियाणा भाजपा की प्रदेशाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता को बनाए जाने पर पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने उन्हें बधाई दी। झज्जर रोड स्थित कार्यालय पर उन्होंने भाजपा समर्थित पार्षदों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर इमरती बांटकर खुशी जताई।
उन्होंने कहा कि डा. अर्चना गुप्ता को शीर्ष नेतृत्व द्वारा प्रदेशाध्यक्ष बनाकर संगठन में महिलाओं को महत्व देने की नीति को उजागर किया गया है। साथ ही नारी शक्ति को पूरा मान-सम्मान भी दिया गया है। उन्होंने कहा कि डा. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व, अनुभव एवं संगठनात्मक क्षमता से पार्टी और अधिक सशक्त होगी तथा कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान बढ़ने के साथ संगठन को नई मजबूती मिलेगी।
पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि हरियाणा भाजपा के इतिहास में यह दूसरा अवसर है जब किसी महिला को पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष पद की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में भाजपा सरकार एवं संगठन बेटियों और महिलाओं को पूरा सम्मान देते हुए उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन एवं शीर्ष नेतृत्व ने संगठन से लंबे समय से जुड़ी डा. अर्चना गुप्ता को हरियाणा भाजपा की कमान सौंपकर उनके समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा का सम्मान किया है। इससे संगठन को पहले से अधिक मजबूती मिलेगी और अधिक संख्या में महिलाएं एवं बेटियां भी पार्टी से जुड़ेंगी।
नरेश कौशिक ने कहा कि डा. अर्चना गुप्ता का अनुभवी नेतृत्व, संगठनात्मक क्षमता एवं समर्पित कार्यशैली भाजपा हरियाणा संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता भी पूरी निष्ठा और मजबूती के साथ संगठन की नीतियों एवं कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें समाज में पूरा सम्मान दिलाने के लिए लगातार महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के साथ-साथ प्रदेश एवं राष्ट्रीय इकाइयों में महिला कार्यकर्ताओं को अध्यक्ष एवं अन्य महत्वपूर्ण संगठनात्मक पदों पर जिम्मेदारी दी गई है।
कार्यक्रम में पार्षद अशोक शर्मा, पार्षद अश्वनी शर्मा, पार्षद राजेश मकड़ौली, पार्षद प्रतिनिधि अनिल सिंघल, पार्षद प्रतिनिधि पवन रोहिल्ला, कृष्ण चंद्र, विशाल छिल्लर, उमेश सहगल, अनिल राठी, जयपाल सरोहा, सुखबीर सोलधा, टोनी सरपंच, प्रवीण बागड़ी, सुंदर, अशोक कुमार, बिजेंद्र वशिष्ठ, श्याम लाल, धर्मेंद्र वत्स, राजबीर वत्स, विनोद कुमार, विकास पांडे, सोनू कौशिक, श्रवण कुमार, प्रवीण कुमार समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।




