हरियाणा भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को पूर्व प्रवक्ता रंजीता मेहता ने दी बधाई
महिला सशक्तिकरण और संगठनात्मक मजबूती को मिलेगा नया आयाम : रंजीता मेहता
हरियाणा भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता को पूर्व प्रवक्ता रंजीता मेहता ने दी बधाई

समाचार क्यारी,हिमांशु शर्मा,
पंचकूला। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के रूप में श्रीमती अर्चना गुप्ता की नियुक्ति के बाद प्रदेशभर में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में हरियाणा भाजपा की पूर्व प्रदेश प्रवक्ता रंजीता मेहता ने अर्चना गुप्ता को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
रंजीता मेहता ने अपने बधाई संदेश में कहा कि अर्चना गुप्ता की संगठनात्मक क्षमता, कर्मठता एवं पार्टी के प्रति समर्पण भाजपा संगठन को नई मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सक्रिय होकर जनहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों को नई गति देगा।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा महिलाओं को नेतृत्व में आगे बढ़ाने और उन्हें सम्मानजनक भागीदारी देने के लिए प्रतिबद्ध रही है। अर्चना गुप्ता का प्रदेश अध्यक्ष बनना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है। इससे महिलाओं एवं युवाओं को संगठन में और अधिक अवसर प्राप्त होंगे तथा समाज के हर वर्ग को भाजपा से जुड़ने की नई प्रेरणा मिलेगी।
रंजीता मेहता ने कहा कि भाजपा सेवा, सुशासन और विकास की राजनीति में विश्वास रखती है तथा पार्टी का संगठनात्मक ढांचा लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने आशा जताई कि अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में हरियाणा भाजपा प्रदेश के विकास एवं जनकल्याण के कार्यों में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी।
अंत में रंजीता मेहता ने अर्चना गुप्ता के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा संगठन प्रदेश में और अधिक सशक्त एवं जनप्रिय बनेगा।




