
दिल्ली सहित देश का नाम रोशन करने वाले प्रिंस यादव को भारतीय क्रिकेट टीम में चयनित होने पर पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
दिल्ली देहात के डाबर क्षेत्र ने प्रिंस यादव को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
दिल्ली देहात नजफगढ़ के डाबर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले मटियाला विधानसभा क्षेत्र के छावला वार्ड के ग्राम दरियापुर खुर्द से युवा प्रिंस यादव , पिता श्री रामनिवास यादव जी को डाबर देहात की तरफ से पगड़ी बांधकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया
प्रिंस यादव का दिल से धन्यवाद आपने दरियापुर खुर्द व दिल्ली देहात का नाम पूरे देश में रोशन किया 🇮🇳🏏
होनहार युवा प्रिंस यादव ने भारतीय क्रिकेट टीम (ODI) में चयनित होकर पूरे इलाके का मान बढ़ाया है। यह केवल एक खिलाड़ी की सफलता नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के सपनों, मेहनत और संघर्ष की जीत है।
आपकी लगन, अनुशासन और अथक परिश्रम ने यह सिद्ध कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों तो हर मंज़िल हासिल की जा सकती है। आज हर युवा आपको देखकर प्रेरणा ले रहा है।
प्रिंस यादव को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई , देश का गौरव बढ़ाने के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
पूरा क्षेत्र आपके उज्ज्वल भविष्य और शानदार प्रदर्शन के लिए प्रार्थना कर रहा है। 🙌🇮🇳
समाचार क्यारी मीडिया समूह
9811005100




